यातायात पुलिस ने चलाया स्कूली वाहनों की जांच अभियान, 12 वाहन चालकों पर जुर्माना

मुख्य संपादक - ओंकार नाथ वर्मा

महराजगंज, 18 अक्टूबर: सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीना के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी यातायात अनुज कुमार सिंह के कुशल पर्यवेक्षण में आज यातायात प्रभारी अरुणेन्द्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में स्कूली वाहनों की जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान यातायात पुलिस ने मानकों का पालन न करने वाले वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की।

Eअभियान के तहत 23 वाहनों की जांच की गई, जिनमें से 12 वाहन चालक यातायात नियमों का उल्लंघन करते पाए गए। इनके खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम (एमबी एक्ट) के तहत कार्रवाई करते हुए कुल ₹24,000 का जुर्माना लगाया गया। 

इसके साथ ही आम जनता को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए यातायात प्रचार सामग्री का वितरण किया गया। पीए सिस्टम के माध्यम से भी यातायात नियमों की जानकारी दी गई, जिससे लोगों को सड़क सुरक्षा के महत्व को समझाया जा सके।

पुलिस का यह अभियान सड़क सुरक्षा को सुनिश्चित करने और दुर्घटनाओं को रोकने के उद्देश्य से आगे भी जारी रहेगा।


Contact Us - +91-9453529007

Email ID - upsamacharplus@gmail.com